सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Shopian, Mughal Road, Demand, Rescue And Relief Teams Deployment

Srinagar News: मुगल रोड पर रिलीफ और रेस्क्यू टीमों की तैनाती की जाए

विज्ञापन
Shopian, Mughal Road, Demand, Rescue And Relief Teams Deployment
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


शोपियां। मुगल रोड पर रविवार दोपहर बाद यातायात बहाल तो हो गया लेकिन स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर रिलीफ और रेस्क्यू टीमों की तैनाती की मांग की है। उनके अनुसार हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए इसकी बेहद जरूरत है ताकि आपातकालीन स्थिति में समय पर मदद पहुंच सके।
बता दें कि यह मुगल रोड दक्षिण कश्मीर के शोपियां से घाटी को जम्मू संभाग के पुंछ जिले तक जोड़ती है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में हुई बर्फबारी के दौरान मुगल रोड के दुबजन, पीर की गली, लाल गुलाम और पीर मार्ग क्षेत्र में सबसे ज्यादा बर्फ जमा हुई है। यहां करीब एक से डेढ़ फीट बर्फबारी हुई है। इस बीच वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को रविवार को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोपियां के एक कैब चालक रईस अहमद ने बताया कि बर्फबारी के बाद धूप खिलने से बर्फ के तोंदे और हिमस्खलन का खतरा रहता है। पहाड़ियों पर कई फीट बर्फ जमा है लेकिन धूप से हिमस्खलन की संभावना रहती है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इस मार्ग पर रिलीफ और रेस्क्यू टीमों की तैनाती होनी चाहिए।

स्थानीय निवासी जलालुद्दीन चौधरी ने कहा कि रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से शोपियां और पुंछ के बीच गुजरते हैं। इसलिए ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू टीमें तैनात होनी चाहिए। कभी भी किसी भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कई किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी भी नहीं है।

एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि लोगों की यह गंभीर चिंता है जिसे प्रशासन के सामने रखकर इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed