{"_id":"69d57138ccf8bc925d041e66","slug":"sonmarg-fake-licence-fir-lodged-illegal-tourist-services-srinagar-news-c-10-lko1027-880314-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सोनमर्ग में जाली लाइसेंस पर एफआईआर, अवैध टूरिस्ट सेवाओं पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सोनमर्ग में जाली लाइसेंस पर एफआईआर, अवैध टूरिस्ट सेवाओं पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, 23 अनधिकृत ऑपरेटर पहले ही पकड़े जा चुके
गांदरबल। मध्य कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में अवैध टूरिस्ट सेवाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पर जाली लाइसेंस के जरिए काम करने का आरोप है।
इससे पहले की कार्रवाई में 23 अनधिकृत ऑपरेटरों को हिरासत में लेकर उन पर जुर्माना लगाया गया था, जो टूरिस्ट ट्रेड एक्ट, 1978 का उल्लंघन करते पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मुजफ्फर अहमद खटाना के रूप में हुई है। वह गांदरबल जिले के सुंबल बाला गुंड का निवासी है। जांच के दौरान वह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए पर्यटन गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।
अन्य लोगों की संलिप्तता भी आ सकती है सामने
इस मामले में सोनमर्ग थाना में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पर्यटन गतिविधियों को व्यवस्थित करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। यह अभियान लंबे समय से पर्यटन स्थलों पर सक्रिय अनधिकृत सेवा प्रदाताओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
Trending Videos