{"_id":"69d5707cd0a03cd48206a135","slug":"srinagar-peoples-held-protest-drinking-water-shortage-bongam-shopian-srinagar-news-c-10-lko1027-880265-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शोपियां के बोनगाम के लोगों ने पानी को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शोपियां के बोनगाम के लोगों ने पानी को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शोपियां में पानी के लिए प्रदर्शन। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
- बोले-पिछले कई दिन से बहुत ही कम आपूर्ति की जा रही, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चे ज्यादा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले के बोनगाम गांव के लोगों ने मंगलवार को पीने के पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से पानी की आपूर्ति बहुत ही कम की जा रही है। इस स्थिति ने उनकी परेशानियों को बढ़ा दिया है। बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने पानी की कमी को लेकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इसे सरकारी लापरवाही बताते हुए निराशा व्यक्त की। कहा कि बार-बार अपील के बावजूद इस समस्या को हल करने के लिए विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पानी की कमी के चलते उन्हें दूर जाकर स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनका समय बर्बाद होने के साथ-साथ कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि पानी की कमी ने स्वच्छता पर भी प्रभाव डाला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो उन्हें प्रदर्शन को ओर तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग से क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने जिला प्रशासन से भी अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करे और भविष्य में इस तरह की समस्या को रोकने के लिए समाधान करे।
आवश्यक कदम उठाए जाएंगे : अधिकारी
इस बीच अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच की जाएगी और जल आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि पानी की कमी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं को उजागर करती है। स्थानीय लोग अधिकारियों से जवाबदेही और समय पर प्रतिक्रिया की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos