सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Budgam, Painter Died in Hospital, Fell From Height

Srinagar News: ऊंचाई से गिरने से घायल पेंटर ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
Srinagar, Budgam, Painter Died in Hospital, Fell From Height
विज्ञापन
- बडगाम में घर की पुताई करते समय ऊंचाई से गिर गया था पेंटर
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक घर में काम करते समय ऊंचाई से गिरने से घायल हुए 45 वर्षीय एक पेंटर की शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बशीर अहमद धोबी के रूप में हुई है। वह बडगाम के इछगाम के रहने वाले थे। 2 अप्रैल को हुई इस दुर्घटना में कई चोटें लगने के बाद उन्हें श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के मुताबिक यह हादसा पीर बाग इलाके में हुआ। धोबी बशीर नजीर अहमद के घर पर पुताई का काम कर रहा था तभी वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि घायल मजदूर भर्ती होने के बाद से ही गंभीर हालत में था। उपचार के बावजूद शनिवार को चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उसे कई चोटें आई थीं और जब उसे लाया गया था तब से ही उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर करने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। इस मामले तय प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed