सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Hockey Tournament, St. Josheph Baramulla, Won Alpha Inter School Championship

Srinagar News: सेंट जोसेफ बारामुला बनी अल्फा इंटरस्कूल हॉकी चैंपियनशिप की विजेता

विज्ञापन
Srinagar, Hockey Tournament, St. Josheph Baramulla, Won Alpha Inter School Championship
पोलो ग्राउंड में दूसरी उपविजेता डीपीएस बारामुला की टीम को सम्मानित करते उपराज्यपाल। अमर उजाला
विज्ञापन
- पोलो ग्राउंड के एस्ट्रो टर्फ पर हुए फाइनल में जवाहर नगर हायर सेकंडरी स्कूल को 3-1 से हराया

- उपराज्यपाल ने किया विजेता, उपविजेता और रनरअप टीमों व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पोलो ग्राउंड में 10 दिन कड़ी प्रतियोगिताओं के बाद वीरवार को वह पल भी आया जब सेंट जोसेफ स्कूल बारामुला की टीम अल्फा इंटरस्कूल हॉकी चैंपियनशिप की विजेता बनी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हाथों से ट्रॉफी पाकर उनके सपनों और मेहनत को उड़ान मिली। उपविजेता जवाहर नगर हायर सेकंडरी स्कूल की टीम रही, जबकि डीपीएस बारामुला की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अल्फा इंटरस्कूल हॉकी चैंपियनशिप का आगाज 2 जून को हुआ था। 10 दिन चले मुकाबलों में 32 स्कूलों की टीमों में करीब 400 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। वीरवार को खेले गए फाइनल मैच में सेंट जोसेफ स्कूल बारामुला की टीम ने जवाहर नगर हायर सेकंडरी स्कूल की टीम को 3-1 से मात दी। वहीं तीसरे स्थान के लिए डीपीएस बारामुला और बिड़ला ओपन माइंड्स स्कूल पांपोर के बीच भिड़ंत हुई जिसमें डीपीएस ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का आयोजन बादल हॉकी क्लब ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और हॉकी जेएंडके के सहयोग से किया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने समापन समारोह में ट्रॉफियां और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता सेंट जोसेफ स्कूल बारामुला को ट्रॉफी और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रथम उपविजेता जवाहर नगर हायर सेकंडरी स्कूल को ट्रॉफी और 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।द्वितीय उपविजेता दिल्ली पब्लिक स्कूल बारामुला को ट्रॉफी और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा उभरती हुई टीम का पुरस्कार बिड़ला ओपन माइंड्स स्कूल पांपोर, मैन ऑफ द मैच (फाइनल) प्रभवीर सिंह सेंट जोसेफ बारामुला, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वरुण प्रीत सिंह जवाहर नगर हायर सेकंडरी स्कूल, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर गुरवीर सिंह सेंट जोसेफ बारामुला को दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बादल हॉकी क्लब की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में एस्ट्रो टर्फ पर स्कूली बच्चों द्वारा दिखाया गया जोश यह साबित करता है कि युवा खेल को करियर के रूप में चुन रहे हैं और नशे से दूर रह रहे हैं।
समापन समारोह में यूथ सर्विसेज और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के कमिश्नर, जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सेक्रेटरी, हॉकी जेएंडके के प्रेसिडेंट, सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारी, प्रिंसिपल, कोच और 2,000 से ज्यादा छात्र और खेल प्रेमी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed