{"_id":"69b9bed05e5eeda960037347","slug":"srinagar-id-ul-fitar-rush-is-market-purchasing-start-srinagar-news-c-10-jmu1052-861646-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ईद से पूर्व कश्मीर में बाजारों में नजर आने लगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ईद से पूर्व कश्मीर में बाजारों में नजर आने लगी रौनक
विज्ञापन
श्रीनगर के बाजार में बेकरी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुस्लिम समुदाय के त्योहार ईद-उल-फितर से पहले ही श्रीनगर शहर समेत कश्मीर घाटी के विभिन्न बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। लोग खरीदारी करने में जुट गए हैं। बता दें कि इस ईद का रोजेदारों को बेसब्री से इंतजार रहता है। करीब एक महीने तक रमजान के पवित्र महीने में रोजे रखने की रिवायत के बाद त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
कश्मीर में बाजार गतिविधि से भरे हुए हैं क्योंकि लोग ईद-उल-फित्र त्योहार की खरीदारी के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में बाहर आए जो इस सप्ताह रमजान के पाक महीने के समापन के रूप में मनाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि बेकरी, मीट और मुर्गे की दुकानों, रेडीमेड कपड़ों और क्रॉकरी की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई क्योंकि मुसलमानों ने त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है।
एक रेडीमेड दुकान के मालिक माजिद मीर ने कहा कि रमजान के बाद ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर बच्चों को इस त्योहार पर नए कपडे पहनने का चाह होता है। कुछ दिनों से ईद की खरीदारी करने लोग आ रहे है और उम्मीद है कि और बढ़ेगी। वहीं बेकरी मालिक इरफान अहमद ने कहा कि ईद के मौके पर लोग बेकरी और मीट की काफी खरीदारी करते हैं। लोग खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं और बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।
वहीं इस बीच अधिकारियों ने कहा कि शहर और अन्य जिला मुख्यालयों में बड़ी संख्या में यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटा जा सके। इसके लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है।
Trending Videos