सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Javid Ahmed Dar, Inaguration, Tulip Garden, Kokarnag Sagam

Srinagar News: कृषि मंत्री ने कोकरनाग के सागम में किया ट्यूलिप गार्डन-कम-रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

विज्ञापन
Srinagar, Javid Ahmed Dar, Inaguration, Tulip Garden, Kokarnag Sagam
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर में फ्लोरीकल्चर (पुष्प कृषि) क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कृषि मंत्री जाविद अहमद डार ने रविवार कोकरनाग के सागम में ट्यूलिप गार्डन-कम-रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डोरू के विधायक गुलाम अहमद मीर भी मौजूद रहे।
Trending Videos

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह सुविधा जल्द ही आम जनता के लिए शुरू की जाएगी जिससे इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि यह केंद्र भविष्य में कश्मीर घाटी में ट्यूलिप के बल्ब की आपूर्ति में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना फ्लोरीकल्चर रिसर्च के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में काम करेगी। अब ट्यूलिप और फ्लोरीकल्चर से जुड़ी सभी प्रमुख रिसर्च यहीं होगी जिससे क्षेत्र में नई समृद्धि आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed