सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mehbooba Mufti, Adressed Rally

ईरान और अमेरिका की सुलह को नाकाम कहना गलत : महबूबा

विज्ञापन
Srinagar, Mehbooba Mufti, Adressed Rally
पुलवामा में कार्यक्रम के दौरान महबूबा मुफ्ती। संवाद
विज्ञापन
- पीडीपी अध्यक्ष में बातचीत को जटिल और लंबी चलने वाली प्रक्रिया बताया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को नाकामी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने इस बातचीत को एक जटिल और लंबे समय से चली आ रही प्रक्रिया बताया, जिसके नतीजे आने में समय लगता है। उनकी यह टिप्पणी वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत के ताजा दौर में कोई खास सफलता न मिलने की खबरों के बीच आई है।

पुलवामा में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत कई सालों से अटकी हुई है और उन्होंने तुरंत नतीजों की उम्मीद न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने और संवेदनशीलता वाली बातचीत का हल रातों-रात नहीं निकल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं इसे नाकामी नहीं मानती। यह एक जटिल मामला है जो सालों से चल रहा है। ऐसी कूटनीतिक कोशिशों की प्रगति का आकलन करने में सब्र रखना बहुत जरूरी है। बातचीत के दौरान तेहरान ने अमेरिका की मांगों के आगे पूरी तरह से घुटने नहीं टेके। उनके मुताबिक, दोनों पक्ष बातचीत में अपने-अपने मजबूत रुख के साथ उतरे थे जिसकी वजह से तुरंत कोई समझौता नहीं हो पाया।

मुफ्ती ने कहा कि बातचीत से तुरंत नतीजों की उम्मीद करना अवास्तविक होगा। अगर आपको लगता है कि इसे एक ही रात में सफल हो जाना चाहिए, तो आप गलत हैं। बातचीत से आखिरकार सकारात्मक नतीजे निकल सकते हैं।

मणिपुर में दो मासूम बच्चों की हत्या बेहद निंदनीय

महबूबा ने रविवार को कहा कि मणिपुर में सैन्य श्रेणी के हथियार से दो मासूम बच्चों की हत्या बेहद निंदनीय और भयावह है। इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि सत्ता में बैठे लोग इस पर चुप्पी साधे हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वे बुनियादी मानवाधिकारों और न्याय से ऊपर राजनीतिक अभियानों को प्राथमिकता देते हैं। लोगों को उपेक्षित समझा जाता है और केवल चुनाव के समय ही उन्हें लुभाया जाता है। संकट के समय उनकी सुरक्षा को आसानी से नजरअंदाज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed