{"_id":"6a53f125f873dd9be905b491","slug":"srinagar-mla-mohamad-altaf-ahmed-wani-visit-avora-srinagar-news-c-10-1-agr1010-959272-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: विधायक ने अवूरा का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: विधायक ने अवूरा का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा
विज्ञापन
पहलगाम विधायक अल्ताफ अहमद वानी (कालू) ने अवूरा का दौरा कर बादल फटने से हुए नुकसान का लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। पहलगाम के विधायक मोहम्मद अल्ताफ अहमद वानी (कालू) ने बादल फटने से प्रभावित अवूरा गांव का रविवार को दौरा किया। विधायक ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने संबंधित विभागों को राहत, बचाव और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। मोहम्मद अल्ताफ अहमद वानी ने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
पुलिस और 3 आरआर ने बचाई कई लोगों की जान
अनंतनाग। पहलगाम के अवूरा क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलते ही अनंतनाग पुलिस और 3 राष्ट्रीय राइफल्स (3 आरआर) के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत अभियान के दौरान पुलिस और सेना के जवानों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकाला तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। समय पर की गई इस कार्रवाई से कई लोगों की जान बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने अनंतनाग पुलिस और 3 आरआर के जवानों के साहस, तत्परता और मानवीय सेवा की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
जिन सड़कों पर रोज चलते थे लोग, वे अब मलबे में तब्दील
अनंतनाग। बादल फटने के बाद इलाके में भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। जिन सड़कों पर कभी लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती थी, वे अब मलबे, पत्थरों और कीचड़ से ढक गई हैं। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज बहाव के कारण कई होटलों में पानी घुस गया, जबकि पार्किंग में खड़े कई वाहनों में भी पानी भर गया। प्रभावित इलाकों में होटल और अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से पानी और मलबा निकालने में जुटे हुए हैं। संवाद