सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Nasir Ul Islam Farooqi, Grand Mufti, Worried on Duplicate Medicine Supply

Srinagar News: ग्रैंड मुफ्ती ने घटिया और नकली दवाइयों पर चिंता जताई

विज्ञापन
Srinagar, Nasir Ul Islam Farooqi, Grand Mufti, Worried on Duplicate Medicine Supply
विज्ञापन
- उन्होंने इसे एक खतरनाक गठजोड़ बताया जो इंसानी जानों के लिए सीधा खतरा है
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के के ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम फारूकी ने यूटी में घटिया और नकली दवाइयों की सप्लाई की चिंताजनक रिपोर्टों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक खतरनाक गठजोड़ बताया जो जन स्वास्थ्य और इंसानी जानों के लिए सीधा खतरा पैदा करता है।
शनिवार को जारी एक बयान में ग्रैंड मुफ्ती ने बाजार में नकली दवाइयों की बढ़ती मौजूदगी पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी आपराधिक हरकतें केवल नियमों का उल्लंघन ही नहीं हैं बल्कि मानवता के साथ एक घोर अन्याय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नकली और घटिया दवाइयों के बेरोकटोक सर्कुलेशन से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं और बेकसूर लोगों की जान जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिर-उल-इस्लाम फारूकी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से आग्रह किया कि वे इस अवैध व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करें। उन्होंने ड्रग माफिया पर कड़ी कार्रवाई करने, सप्लाई चेन की गहन जांच करने और गुणवत्ता नियंत्रण तंत्रों को सख्ती से लागू करने की मांग की।

उन्होंने हर स्तर पर जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जो लोग लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ग्रैंड मुफ्ती ने स्वास्थ्य अधिकारियों से भी अपील की कि वे अपनी निगरानी बढ़ाएं, नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि लोगों तक केवल प्रमाणित और सुरक्षित दवाइयां ही पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed