सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Parliament Session, 1,436 Highway Built, in Jammu Kashmir

संसद में जम्मू कश्मीर : प्रदेश में 2018 से 1,436 किमी हाईवे बने

विज्ञापन
Srinagar, Parliament Session, 1,436 Highway Built, in Jammu Kashmir
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


श्रीनगर। केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया कि 2018-19 से जम्मू-कश्मीर में करीब 1,436 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए गए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि 2018-19 में 95 किलोमीटर, 2019-20 में 46, 2020-21 में 234, 2021-22 में 263, 2022-23 में 217, 2023-24 में 243, 2024-25 में 214 और 2025-26 में फरवरी तक 124 किलोमीटर हाईवे बनाए गए।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में हाईवे के विकास और रखरखाव पर होने वाले खर्च में हाल के सालों में बढ़ोतरी हुई है। यह खर्च 2020-21 में 2,932 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 6,817 करोड़, 2022-23 में 7,370 करोड़ और 2023-24 में 10,528 करोड़ हो गया। 2024-25 में यह थोड़ा कम होकर 10,204 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, पूरे देश के डेटा से पता चलता है कि हाईवे पर दुर्घटनाओं और मौतों में बढ़ोतरी हुई है। 2021 में 1.28 लाख दुर्घटनाएं और 56,007 मौतें दर्ज की गई थीं जो 2024 में बढ़कर 1.50 लाख दुर्घटनाएं और 64,772 मौतें हो गईं। पिछले तीन सालों और मौजूदा साल में देश भर में हाईवे के 67 हिस्सों में बड़ी कमियां पाई गई हैं। गलती करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ जुर्माना, ठेका रद्द करना, रोक लगाना और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed