सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, PDP, Mohhamad Rafiq Rathar, Gave Statement

बिजली उपभोक्ताओं से मनमानी अस्वीकार्य : राथर

विज्ञापन
Srinagar, PDP, Mohhamad Rafiq Rathar, Gave Statement
पीडीपी नेता रफीक राथर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बारामुला। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रफीक राथर ने सोमवार को कहा कि बिजली उपभोक्ताओं से मनमानी अस्वीकार्य है। उन्हाेंने बकाया राशि के चलते उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने इस कदम को मनमाना और जबरदस्ती वाला बताया है।
राथर ने कहा कि पीडीडी की चल रही कार्रवाइयों ने बारामुला और उसके बाहर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। ऐसा लगता है कि यह विभाग एक सार्वजनिक सेवा संस्थान के तौर पर कम और एक एनफोर्समेंट एजेंसी के तौर पर ज्यादा काम कर रहा है जो पहले से ही परेशान उपभोक्ताओं के खिलाफ कठोर और असंवेदनशील उपाय अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राथर ने सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस को उसके चुनावी घोषणापत्र में किए गए उस वादे की याद दिलाई जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भारी बिजली बिलों के बोझ तले दबे उपभोक्ताओं के लिए एक बार की माफी योजना लाने की बात कही गई थी। इस देरी पर सवाल उठाते हुए राथर ने पूछा, उस वादे का क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed