सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Petrol Supply, Kashmir, 2,424 Inspection

Srinagar News: कश्मीर में पेट्रोलियम आपूर्ति की कड़ी निगरानी, 2,427 निरीक्षण किए गए

विज्ञापन
Srinagar, Petrol Supply, Kashmir, 2,424 Inspection
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में पेट्रोलियम सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर को देखते हुए आपूर्ति की कड़ी निगरानी की जा रही है। विगत 19 मार्च से अब तक कश्मीर संभाग में कुल 2,427 निरीक्षण किए गए हैं। इनमें जमाखोरी के 14 और कालाबाजारी के छह मामले सामने आए हैं।
Trending Videos

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कश्मीर ने घाटी भर में पेट्रोलियम और एलपीजी उत्पादों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 19 मार्च 2026 से अब तक कश्मीर संभाग में कुल 2,427 निरीक्षण किए गए हैं,
कार्रवाई के दौरान 108 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जबकि दोषियों पर कुल 40,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को सभी वितरण केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को पेट्रोलियम और एलपीजी की समय पर और बिना किसी परेशानी के आपूर्ति मिलती रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed