सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rashtriya Sanatan Sena Kashmir, Public Relation Campaign

Srinagar News: शोपियां में राष्ट्रीय सनातन सेना कश्मीर ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
Srinagar, Rashtriya Sanatan Sena Kashmir, Public Relation Campaign
शोपियां में राष्ट्र सनातन सेवा का कार्यक्रम। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

शोपियां। राष्ट्रीय सनातन सेना कश्मीर ने जिले के वांगन इलाके में रविवार को जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मकसद लोगों की भागीदारी बढ़ाना और जनता से जुड़े कल्याणकारी मुद्दों को उजागर करना था।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी बशीर अहमद लोन, जिला अध्यक्ष शोपियां, यूथ कोऑर्डिनेटर, स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि संगठन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समय पर समाधान कराना पार्टी की प्राथमिकता है। लोन ने सामाजिक और विकास के मुद्दों को हल करने के लिए जनता में एकता और सहयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने राष्ट्रीय सनातन सेना कश्मीर की सदस्यता ली। नए सदस्यों ने कहा कि पार्टी के जनकल्याण, युवा जुड़ाव और सामाजिक विकास के प्रयासों से प्रभावित होकर वे संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ी हुई है, यही वजह है कि उनमें भरोसा जगा है।
विज्ञापन
Trending Videos

पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय सनातन सेना कश्मीर समाज की बेहतरी के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की चिंताओं को उठाना और असल मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान खींचना उनकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और इलाके के विकास और कल्याण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed