{"_id":"6a13594aedf1d921db089384","slug":"srinagar-weather-sunny-day-srinagar-news-c-10-agr1010-920962-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रात को बारिश के बाद सुबह निकली हल्की धूप, तापमान बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रात को बारिश के बाद सुबह निकली हल्की धूप, तापमान बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में शनिवार रात को हल्की बारिश के बाद रविवार को गुनगुनी धूप रही। इससे पारे में 4 डिग्री तक का उछाल आया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 26-28 मई को आम तौर पर मौसम गर्म और सूखा रहेगा। 29-31 मई को आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और मुख्य रूप से दोपहर व दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos