सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, SPO, Arrested, Larnu Police Station, Taking Bribe

Srinagar News: लारनू थाने का एसपीओ रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, SPO, Arrested, Larnu Police Station, Taking Bribe
विज्ञापन
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पुलिस स्टेशन लारनू के एसपीओ इम्तियाज अहमद भट्ट को रिश्वत लेते हुए रविवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
Trending Videos


अधिकारियों के अनुसार एसीबी को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 मार्च 2026 को वह अपनी लोड कैरियर गाड़ी लेकर मट्टी से बडिहार जा रहा था। इस दौरान बडिहार पुल पर पुलिस नाका पार्टी ने उसे रोककर गाड़ी की तलाशी ली। दस्तावेजों की जांच की लेकिन दस्तावेज वापस नहीं किए और अगले दिन थाना लारनू में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जब 27 मार्च को थाने पहुंचा तो वहां तैनात एसपीओ इम्तियाज अहमद भट्ट ने दस्तावेज लौटाने के बदले 30,000 रुपये की मांग की। बाद में 18,000 रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गुप्त जांच की जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने थाना अनंतनाग में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसीबी ने ट्रैप टीम का गठन किया जिसने आरोपी एसपीओ को रिश्वत लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। यह कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। इसके बाद आरोपी के घर की तलाशी भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed