{"_id":"6a2efb2767624a5d930637b5","slug":"srinagar-two-vehicles-seized-illegal-mining-baramulla-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112282-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अवैध खनिज व परिवहन पर कार्रवाई, बारामुला में दो वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अवैध खनिज व परिवहन पर कार्रवाई, बारामुला में दो वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारामुला । अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारामुला पुलिस और भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को रविवार को जब्त किया।
अधिकारियों के अनुसार भूविज्ञान एवं खनन विभाग बारामुला तथा पुलिस चौकी ओल्ड टाउन की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेत से लदा एक मिनी टिप्पर बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पकड़ा गया जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एक अन्य कार्रवाई में टिप्पर को भी बिना वैध अनुमति दस्तावेजों के रेत का परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद