सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Gambling, Four Arrested, Sopore, Police Raid

Srinagar News: सोपोर में जुए के अड्डे पर छापा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Gambling, Four Arrested, Sopore, Police Raid
विज्ञापन
सोपोर। पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिंकीपोरा इलाके में एक सार्वजनिक स्थान पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना सोपोर की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दाऊद इकबाल गनी, तनवीर अहमद शेख, ओवैस अहमद डार और परवेज अहमद गनी के रूप में हुई है। सभी आरोपी चिंकीपोरा, सोपोर के निवासी हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8,590 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद कर जब्त कर लिए।

इस संबंध में थाना सोपोर में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed