सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Jablipora Landing Strip, Mockdrill, Anantnag Police

Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने की जबलीपोरा लैंडिंग स्ट्रिप पर मॉक ड्रिल

विज्ञापन
Srinagar, Jablipora Landing Strip, Mockdrill, Anantnag Police
अनंतनाग में मॉक ड्रिल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

अनंतनाग। श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के मद्देनजर सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए अनंतनाग पुलिस ने जबलीपोरा, बिजबिहाड़ा स्थित लैंडिंग स्ट्रिप पर रविवार को विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

इस अभ्यास का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारियों, प्रतिक्रिया तंत्र और आपसी समन्वय का आकलन करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, जिनका पुलिस टीमों ने सफलतापूर्वक सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ड्रिल का निरीक्षण किया और कहा कि इस प्रकार के नियमित अभ्यास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए हर स्तर पर सतर्कता और तैयारी बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन


अनंतनाग पुलिस ने दोहराया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं तथा सभी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed