सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Cloudy

Srinagar News: दोपहर में तेज धूप, शाम को छाए बादल, रात का पारा गिरा

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Cloudy
विज्ञापन
- मौसम में 22 अप्रैल तक रहेगा उतार-चढ़ाव, अब बढ़ेगा दिन का तापमान
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शनिवार शाम को बारिश के बाद रात ठंडी रही। रविवार को सुबह भी ठंडी हवा चली। दोपहर को धूप तेज हुई तो अधिकतम तापमान भी बढ़ गया। शाम को बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन सूखे रहेंगे और तापमान में वृद्धि होगी। 22 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।।
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 13-14 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 15 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर के समय इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16-17 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18-22 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed