सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Hot

Srinagar News: कम नहीं हो रही गर्मी, पारा सामान्य से 10 डिग्री ऊपर

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Hot
विज्ञापन
- श्रीनगर में 21 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री तक अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2-3 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
4-7 मार्च को हल्के बादल छाए रहेंगे। 8 से 12 मार्च तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed