सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, March End, Snowfall Possibilities

Srinagar News: बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बर्फबारी का पूर्वानुमान

विज्ञापन
Srinagar, Weather, March End, Snowfall Possibilities
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में मार्च के अंत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
Trending Videos

सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 12.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 24-25 मार्च को आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। 23 मार्च को कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 26-28 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) हो सकती है। 29-31 मार्च को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी का एक और दौर आ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed