सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain And Sunny Day

Srinagar News: सुबह थमी बारिश, दिन में तेज धूप, शाम को छाए बादल

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain And Sunny Day
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान सामान्य से कम, न्यूनतम पारा हुआ ज्यादा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में शनिवार रात के बाद रविवार सुबह भी बारिश हुई। दिन में तेज धूप रही वहीं शाम को बादल छाए रहे। ऊपरी पहाड़ी इलाकों में रात से सुबह तक बर्फबारी हुई। रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।
राजदान टॉप पर बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद है। सोमवार से मौसम साफ होने और 24 अप्रैल से हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 20-23 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 24-26 अप्रैल को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी या तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed