सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Adil, who lost his life while saving tourists in the Pahalgam terror attack

पहलगाम हमले का नायक: आदिल के सपनों का घर तो बन गया, पर उसे देखने वाला नहीं रहा, परिवार की आंखें आज भी नम

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 20 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की जान बचाते हुए शहीद हुए आदिल की यादें आज भी उनके परिवार को भावुक कर देती हैं, हालांकि उनका सपना था जो घर बनाया गया वह पूरा हो गया है।

Adil, who lost his life while saving tourists in the Pahalgam terror attack
अनंतनाग के पहलगाम में जान गंवाने वाले आदिल का घर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाले आदिल की यादें आज भी परिजन को रुला रही हैं। परिवार के दिल में गर्व के साथ-साथ उसकी कमी का दर्द बरकरार है। आदिल के सपनों का घर तो बन गया है लेकिन उसे देखने वाला अब इस दुनिया में नहीं है। पहलगाम के बायसरन में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों के हमले में 22 पर्यटक मारे गए थे। पर्यटकों की जान बचाते-बचाते पहलगाम के आदिल की जान भी चली गई। आदिल को ना सिर्फ समूचे देश के लोगों ने नमन किया बल्कि उसके परिवार को शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने घर बनाने का वादा दिया था।

Trending Videos


आदिल के सपनों का घर तो बन गया लेकिन आदिल नहीं है। ये कहना है आदिल के परिवार का। रविवार को उन्होंने बाचीत में कहा, उन्हें अपने बेटे पर गर्व है क्योंकि आदिल ने बेकसूर लोगों की जान बचाने में अपनी जान गंवाई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आदिल की पत्नी को सरकारी नौकरी भी दी है। वही आदिल के लिए लोग अभी भी तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं। परिवार का कहना है कि आज भी आदिल को याद कर उनकी आंखें नम हो जाती हैं। अगर वो जिंदा होता तो बात और थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed