सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terror attack in Pahalgam on this day in 2025

पहलगाम हमले की बरसी: नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 26 जिंदगियों की याद में गूंजा संकल्प- आतंक के खिलाफ भारत अडिग

अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

terror attack in Pahalgam on this day in 2025
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने इस हमले को कायराना बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ कड़े संकल्प को दोहराया।

Trending Videos


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि इस दर्दनाक हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की याद हमेशा दिलों में बनी रहेगी। हम भूलेंगे नहीं, हम माफ नहीं करेंगे। यह हमारा संकल्प है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है और जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक और हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे दोबारा न हों। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घटना को व्यक्तिगत रूप से पीड़ादायक बताते हुए कहा कि देश ने इस हमले में गहरा दुख झेला है, लेकिन साथ ही लोगों की हिम्मत और जज्बा भी देखा है। भारत किसी भी तरह के आतंक के आगे नहीं झुकेगा और ऐसे कायरतापूर्ण हमले कभी सफल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed