सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The maximum temperature in Srinagar was recorded at 26.5 degrees Celsius.

J&K Weather: श्रीनगर से गुलमर्ग तक 26.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, रातों में अभी भी ठंड का एहसास

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 14 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कश्मीर घाटी में रविवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं।

The maximum temperature in Srinagar was recorded at 26.5 degrees Celsius.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

घाटी में रविवार सुबह से तेज धूप रही जिससे दिन का तापमान बढ़ गया। न्यूनतम तापमान अभी कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। रातें अब भी ठंडी चल रही हैं। 

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 17 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ होने वाली बारिश आमतौर पर कुछ घंटों तक ही रहती है और कभी-कभी इसके साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवा चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed