{"_id":"6a381b739b41e4716f02526a","slug":"valley-saw-sunshine-from-morning-on-sunday-causing-temperature-to-rise-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल: कल धूप ने बढ़ाया दिन का पारा, श्रीनगर में 27.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान; आज कई जगह बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल: कल धूप ने बढ़ाया दिन का पारा, श्रीनगर में 27.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान; आज कई जगह बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सार
आज कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
श्रीनगर में खिली धूप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घाटी में रविवार को सुबह से धूप रही, जिससे दिन का पारा बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22-23 जून को मौसम आमतौर पर बादल वाला रहेगा। कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन