{"_id":"69c8b2f493b048c5d2091be7","slug":"52-heroes-of-operation-sindoor-honored-with-medals-and-certificates-of-appreciation-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान की बाजी लगाकर दुश्मनों का किया सफाया: आपरेशन सिंदूर के 52 शूरवीर सम्मानित, 93 पुरस्कारों से नवाजे गए वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान की बाजी लगाकर दुश्मनों का किया सफाया: आपरेशन सिंदूर के 52 शूरवीर सम्मानित, 93 पुरस्कारों से नवाजे गए वीर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय में आयोजित अलंकरण समारोह 2026 में ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता दिखाने वाले 52 सैनिकों को पदक और 41 यूनिट्स को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
उतरी कमान मुख्यालय में अलंकरण समारोह के दौरान सम्मानित किए गए सैन्य जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आपरेशन सिंदूर और विभिन्न अभियानों में अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों का सफाया कर भारतीय सेना का मान बुलंद करने वाले शूरवीरों को सम्मानित किया गया। भारतीय सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें उतरी कमान प्रमुख ने अपने हाथों से 52 अधिकारियों व जवानों को पदक और 41 इकाइयों को जीओसी-इन-सी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।
Trending Videos
उत्तरी कमान मुख्यालय के तत्वावधान में उत्तरी कमान अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने की। उन्होंने अपने असाधारण साहस और वीरता से विभिन्न अभियानों में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले जवानों, अधिकारियों और इकाइयों को उनके शौर्य एवं प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण साहस, विशिष्ट सेवा और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शन करने पर कुल 93 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 52 व्यक्तिगत पुरस्कार और 41 यूनिट प्रशस्ति पत्र शामिल थे। कार्यक्रम में सेवारत सैन्य अधिकारी, पुरस्कार विजेता और उनके परिवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए सेना कमांडर ने चुनौतीपूर्ण और कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य के प्रति व्यावसायिकता, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता के लिए पुरस्कार विजेताओं की सराहना की। उन्होंने परिचालन उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों को कायम रखने के महत्व पर जोर दिया। सेना कमांडर ने पुरस्कार विजेताओं के परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि समारोह ने भारतीय सेना के शौर्य, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के मूल मूल्यों को पुनः स्थापित किया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा में कर्मियों और इकाइयों द्वारा किए गए अनुकरणीय योगदान की याद दिलाई।