{"_id":"69c97df030b1fbb0dd08cbf6","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134187-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला उद्यमियों ने सीखे डिजिटल मार्केटिंग व व्यवसाय प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला उद्यमियों ने सीखे डिजिटल मार्केटिंग व व्यवसाय प्रबंधन के गुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) की तरफ से मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) के 8वें बैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की ‘रैंप’ (राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देना और एमएसएमई इकाइयों को सशक्त बनाना है।
इस कोर्स को 18 अभ्यर्थियों के बैच ने सफलतापूर्वक पूरा किया। इसमें 12 महिला उद्यमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही जो क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और उद्यमिता के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय योजना, विपणन रणनीतियां, डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग तथा उद्यम संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों की मैनेजमेंट स्किल्स मजबूत हुईं और उन्हें अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित करने की समझ विकसित हुई। समापन समारोह में उधमपुर के नामित समीक्षक डॉ. माजिद मंज़ूर खान मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का सही उपयोग कर अपने व्यवसाय को सफल बनाने की अपील की।
इस कार्यक्रम का एक प्रमुख लाभ यह रहा कि प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मिली। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। साथ ही उन्हें यह भी सिखाया गया कि अपने बिजनेस आइडिया को जमीन पर कैसे उतारा जाए और उसे स्थायी रूप से कैसे विकसित किया जाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। इससे प्रतिभागी अपने उत्पादों और सेवाओं को बड़े बाजार तक पहुंचा सकें। इसके अलावा, प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नेटवर्किंग का अवसर भी मिला। इससे वे अन्य उद्यमियों और विशेषज्ञों के संपर्क में आए। महिला प्रतिभागियों के लिए यह कार्यक्रम आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने में विशेष रूप से सहायक साबित हुआ।
Trending Videos