{"_id":"69c98017fb0b0e894103cc60","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-134162-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पटनीटॉप में भी ट्यूलिप गार्डन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पटनीटॉप में भी ट्यूलिप गार्डन बनाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल पटनीटॉप के कारोबारियों ने पटनीटॉप में भी ट्यूलिप गार्डन बनाए जाने की मांग उठाई है ताकि वहां भी कारोबार में बढ़ोतरी हो सके।
फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र ने कहा कि पटनीटॉप में पहुंचने वाले सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पटनीटॉप के पार्कों में विभिन्न किस्म के फूल लगाए जाने चाहिएं। पार्किंग की समस्या को दूर करना चाहिए। शेल्टर शेड भी स्थापित होने चाहिए।
टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि पटनीटॉप में ट्यूलिप गार्डन बनाया जाना चाहिए। इस ट्यूलिप गार्डन के जरिए देश भर के सैलानी पटनीटॉप की वादियों का अवलोकन करेंगे। साथ ही कारोबार भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पटनीटॉप में पानी, शौचालय, एटीएम की समस्या को दूर किया जाना चाहिए । होटल कारोबारी एसके वडियाल ने कहा कि पपटनीटॉप के पार्कों में माली होने चाहिएं और अलग-अलग किस्म के फूल लगने चाहिएं जिससे पटनीटॉप की खूबसूरती और बढ़ेगी और सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा। सैलानियों की संख्या बढ़ने से कारोबार भी बढ़ेगा।
Trending Videos