{"_id":"69c444ca8558c706fd0b9615","slug":"bhaderwah-volleyball-championship-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134008-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भद्रवाह में सोफी क्लब धड़काई बना वॉलीबॉल चैंपियन, भलेसा क्लब को 2-1 सेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भद्रवाह में सोफी क्लब धड़काई बना वॉलीबॉल चैंपियन, भलेसा क्लब को 2-1 सेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। 37वीं जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। फाइनल में सोफी क्लब धड़काई ने भलेसा वॉलीबॉल क्लब को 2-1 सेट से हराकर खिताब नाम किया। मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सेट स्कोर 25-18, 19-25 और 15-10 रहा। इससे पहले सेमीफाइनल में सोफी क्लब धड़काई ने टाइगर सिनू क्लब जबकि भलेसा वॉलीबॉल क्लब ने भारती वॉलीबॉल क्लब को पराजित किया था।
प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। समापन समारोह में एडीसी सुनील कुमार भुत्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गणमान्यों में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के प्रिंसिपल कैलाश के चंद्र, नायब तहसीलदार परमप्रीत सिंह, पीटीआई अंग्रेज सिंह शामिल थे।
एडीसी सुनील कुमार भुत्याल ने युवाओं के जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने खेल परिषद और वॉलीबॉल संघ के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Trending Videos