सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   forest right act, demand

Udhampur News: वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से किया जाए लागू

विज्ञापन
forest right act, demand
विज्ञापन
उधमपुर। गुज्जर-बकरवाल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता सम्मेलन में समस्याओं को उठाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक सदस्य व पूर्व मंत्री एजाज अहमद खान और प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद यासीन मजून मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Trending Videos


वक्ताओं ने समुदाय को पेश आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। हाजी मोहम्मद यासीन ने आरोप लगाया कि वन अधिकार अधिनियम कागजों पर तो है लेकिन जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन नहीं हो रहा है। इस कारण वर्षों से काबिज जमीनों को अब तक समुदाय के लोगों के नाम नहीं किया गया है। मांग की गई कि समुदाय के पारंपरिक अधिकारों को सुरक्षित करते हुए उपयोग में लाई जा रही जमीनों को उनके नाम दर्ज करने के लिए ठोस प्रावधान किए जाएं। माइग्रेशन के समय समुदाय को रास्ते में होने वाली परेशानियों और बिना कारण तंग करने के मामलों पर गहरी चिंता जताई गई। अंत में सरकार से अपील की गई कि प्रवास के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और समुदाय के हित में अधिनियम को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed