सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   devamai temple, religious

Udhampur News: देवामाई मंदिर में सप्तमी पर उमड़ हवन और भंडारा करवाया

विज्ञापन
devamai temple, religious
विज्ञापन
कटड़ा। चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर ऐतिहासिक देवामाई मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने हवन, कन्या पूजन और भंडारे में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम की शुरुआत आरती और हवन के साथ हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का दौर चला।
Trending Videos

पुजारी बंसीलाल शर्मा और सेवादार संजीव शर्मा ने बताया कि सप्तमी तिथि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार लगभग 600 वर्ष पूर्व पवित्र स्थल पर मां वैष्णो देवी ने बाबा श्रीधर के वंशज बाबा शामी दास को कन्या रूप में दर्शन दिए थे। इसी ऐतिहासिक स्मृति में प्रतिवर्ष विशेष आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में कन्या पूजन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में स्थानीय निवासियों और देशभर से आए तीर्थयात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed