सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chaitra navratri, vaishno devi

चैत्र नवरात्र : सात दिन में 2.75 लाख श्रद्धालु नतमस्तक, चार लाख का आंकड़ा छूने की उम्मीद

विज्ञापन
chaitra navratri, vaishno devi
विज्ञापन
दिव्य दर्शन के लिए शाम पांच बजे तक 25,000 श्रद्धालु रवाना, सुरक्षा और सुविधाओं के बीच धर्मनगरी भक्तिमय
Trending Videos

कटड़ा। चैत्र नवरात्र पर मां वैष्णो देवी के दरबार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है। जय माता दी के जयघोष के साथ सात दिन के भीतर ही करीब 2.75 लाख श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं। पहले नवरात्र को 31,690 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे जबकि पांचवें नवरात्र तक यह संख्या बढ़कर 45,500 प्रतिदिन तक पहुंच गई। बुधवार शाम पांच बजे तक करीब 25,000 श्रद्धालु पंजीकरण कराकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

प्रशासन का अनुमान है कि नवरात्र के समापन तक श्रद्धालुओं की संख्या तीन से चार लाख के बीच रह सकती है। हालांकि वीकेंड के समाप्त होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है लेकिन भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। गगनभेदी जयकारों से पूरा भवन परिसर, यात्रा मार्ग और आधार शिविर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के दबाव को देखते हुए श्राइन बोर्ड और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा के प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी पर श्राइन बोर्ड के कर्मचारी हैंडहेल्ड मशीनों के जरिए प्रत्येक श्रद्धालु के आरएफआईडी कार्ड की गहनता से जांच कर रहे हैं। इस तकनीक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी यात्री बिना पंजीकरण के आगे न बढ़ सके और यात्रा मार्ग पर भीड़ का प्रबंधन सही ढंग से हो सके। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।
सुचारु रहीं सेवाएं
मौसम साफ रहने के कारण हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे और घोड़ा-पिट्ठू जैसी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं, जिससे चढ़ाई करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली। भवन स्थित यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान और हवन पूजन का दौर निरंतर जारी है, जिसमें भाग लेकर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड ने एक बार फिर अपील की है कि सभी यात्री प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

जगह-जगह भंडारे
इस बार श्रद्धालुओं विशेषकर दिव्यांगों की सुविधा के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क घोड़ा सेवा, बैटरी कार और विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है जिसे लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त भवन और यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मार्ग में जगह-जगह भंडारे चल रहे हैं जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

कब कितने पहुंचे श्रद्धालु
19 मार्च 31,690

20 मार्च 34,452
21 मार्च 41,000
22 मार्च 43,450
23 मार्च 45,500
24 मार्च 38,000

25 मार्च 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed