सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   congress against protest

Udhampur News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
congress against protest
विज्ञापन
उधमपुर। दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारेबाजी की और राहुल गांधी से देश वासियों से माफी मांगने के लिए कहा।
Trending Videos

जिला अध्यक्ष निशा महाजन ने कहा कि एआई समिट में 80 देश के सीईओ आए थे और वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज देश एआई के स्वर्णिम काल में प्रवेश कर चुका है लेकिन ऐसी राजनीतिक विरोधी हरकत शर्मनाक है। पूरी घटना पूर्व नियोजित थी क्योंकि उदय भानू जम्मू से दिल्ली गए थे और उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया और फिर कार्यक्रम में घुसकर विरोध किया। ऐसी हरकत को भाजपा महिला कभी सहन नहीं करेगी। इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उदय भानू को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसके साथी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed