सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   teacher, honoured

Udhampur News: रीना जंडियाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुस्कार मिलने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

विज्ञापन
teacher, honoured
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा की अलख जगाने और सरकारी स्कूलों की साख को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, चनूंनता की प्रिंसिपल रीना जंडियाल को पिछले दिनों उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जिला बेस्ट टीचर अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया था। उसी सम्मान में गुरु नाभादास समाज कल्याण परिषद और डोगरा आर्टिस्ट प्रमोशन ग्रुप द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
Trending Videos


समारोह की अध्यक्षता कर रहे परिषद के जिला प्रधान सोमराज कुंडल और प्रमोशन ग्रुप के एमडी संदीप खजुरिया ने प्रिंसिपल का फूलों की मालाओं और माता रानी की चुनरी भेंट कर स्वागत किया। वहीं परिषद की ओर से उन्हें एक विशिष्ट स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, जो उनके वर्षों के अथक परिश्रम, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। इस मौके पर समाजसेवी अनुराधा गुड्डा, बबली ठाकुर, उषा पंडिता, पूर्व पंच राजिंदर कुमार, अंजू वानटू, सीमा भगत, सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, मोहन लाल, पूर्व पंच प्रीतम दास, दर्शन कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और शिक्षाविद गणमान्य जनों की उपस्थिति रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed