{"_id":"699e046d3f5c710f4e05059d","slug":"reasi-dc-charge-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103157-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अभिषेक ने संभाला रियासी डीसी का चार्ज, विकास पहल के समय पर क्रियान्वयन करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अभिषेक ने संभाला रियासी डीसी का चार्ज, विकास पहल के समय पर क्रियान्वयन करने का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कुमार अभिषेक ने जिला उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने उनका स्वागत कर प्रशासनिक कामकाज और विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में परिचयात्मक बैठक हुई ,जहां अधिकारियों ने नए उपायुक्त को विभागों के कार्यों और उपलब्धियों से अवगत कराया। अभिषेक ने कुशल शासन, विकास पहल के समय पर क्रियान्वयन और पूरे जिले में बेहतर जनसेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वित प्रयास के महत्व पर जोर दिया।
विधायक दुबे और बलदेव शर्मा ने नवनियुक्त डीसी का स्वागत किया
कटड़ा। जिला रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे के साथ श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने नवनियुक्त उपायुक्त रियासी कुमार अभिषेक से भेंटकर उनका स्वागत किया। जिले के समग्र विकास, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।
विधायकों ने डीसी को जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यटन महत्व और स्थानीय जनता की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। विशेष रूप से कटड़ा तथा श्री माता वैष्णो देवी क्षेत्र में बढ़ते तीर्थयात्रियों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। विधायक शर्मा ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र देश-विदेश के श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र है, इसलिए यहां विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे का विकास अत्यंत आवश्यक है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। डीसी कुमार अभिषेक ने दोनों जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि जिले के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। संवाद
Trending Videos