{"_id":"699e0526a5683622640e79c6","slug":"development-work-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-132966-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आकांक्षी ब्लॉक ठाकराकोट में विकास की समीक्षा, 90% से अधिक लक्ष्य में मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आकांक्षी ब्लॉक ठाकराकोट में विकास की समीक्षा, 90% से अधिक लक्ष्य में मिली सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में निदेशक एवं आकांक्षी ब्लॉक ठाकराकोट के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीतीश सूरी ने ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।
मुख्य योजना अधिकारी नरिंदर कुमार ने बताया कि ब्लॉक की 38 प्रमुख संकेतकों पर निगरानी की जा रही है। इनमें कई क्षेत्रों में शत-प्रतिशत प्रगति हासिल की गई है जबकि अधिकांश संकेतकों में 90 प्रतिशत से अधिक संतृप्ति दर्ज की गई है, जो सेवा वितरण में सुधार का प्रमाण है।
सूरी ने बच्चों के''लर्निंग आउटकम सुधारने और स्कूलों में स्टाफ व संसाधनों की कमी दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।
प्रभारी अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी स्कूलों का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। पनासा पंचायत के दौरे के दौरान स्थानीय निवासियों ने सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना, सड़क संपर्क में सुधार, एम्बुलेंस सेवा और जेके बैंक की शाखा खोलने जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखीं। साथ ही, जल जीवन मिशन को गति देने और स्कूलों में स्टाफ बढ़ाने की अपील की गई। केंद्रीय प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा।
Trending Videos