फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congress protests over the theft of donations meant for the Ram Mandir in Ayodhya.

Udhampur News: अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress protests over the theft of donations meant for the Ram Mandir in Ayodhya.
जिला कमेटी ने सलाथिया चौक पर जताया रोष, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित दान राशि चोरी के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को सलाथिया चौक पर जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में सामने आया कथित चोरी का यह मामला केवल एक आर्थिक अपराध नहीं है, बल्कि यह देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की गहरी आस्था और श्रद्धा से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष पूछताछ की जानी चाहिए और किसी भी व्यक्ति को उसके ऊंचे पद या रसूख के आधार पर जांच के दायरे से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जानी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर के दान और प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए, क्योंकि देश के आम नागरिकों ने अपनी गाढ़ी कमाई से मंदिर निर्माण में योगदान दिया है। निष्पक्ष जांच से ही श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहेगा।


प्रदर्शन में पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल पच्याला, सेवानिवृत्त बीडीओ ओपी खोखर, मौंगरी ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, नरसू ब्लॉक अध्यक्ष मंजीत भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed