{"_id":"6a53e053adb150acaf0f61d4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138112-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एससी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एससी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले के अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 31 अगस्त तक पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
समाज कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी डिग्री कालेजों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और समय पर आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। योजना के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति जबकि 11वीं कक्षा से लेकर कालेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि कोई भी छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे।
आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को एक बार का पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए फेस आथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 15 सितंबर तक संस्थान स्तर पर तथा 1 अक्तूबर तक जिला नोडल अधिकारी स्तर पर आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। सामाजिक कल्याण विभाग ने जिले के सभी स्कूलों, कालेजों और संबंधित संस्थानों से भी समय रहते अपनी संस्थागत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने और विद्यार्थियों के आवेदन का निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को बिना किसी परेशानी के छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को आधार कार्ड, डोमिसाइल प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक के पहले पृष्ठ की प्रति, तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की अंकतालिका, वर्तमान कक्षा की मूल फीस रसीद तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध करानी होगी। विभाग ने विद्यार्थियों से सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है।