{"_id":"6a53e00fef7c20b7600dc1f4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-138103-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सैले तालाब से बट्टल बालिया रोड बदहाल, लोगों हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सैले तालाब से बट्टल बालिया रोड बदहाल, लोगों हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वार्ड 16 और 17 के अंतर्गत आने वाला सैले तालाब चौक से बट्टल बालिया रोड बदहाली पर आंसू बहा रही है। सबसे व्यस्त मार्ग में से एक होने के बावजूद नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे जाम और कीचड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है।
यह मार्ग महिला कॉलेज सीईओ कार्यालय मैरिज हॉल और औद्योगिक क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान को जोड़ता है। इसके कारण दिनभर भारी आवाजाही रहती है। हालांकि कुछ समय पहले सड़क की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन अस्थायी मरम्मत के कारण कुछ ही दिनों में सड़क फिर से जर्जर हो गई। सड़क की खराब हालत की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वालों लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच गुजरना पड़ रहा है। कई बार वाहन गुजरने पर गंदा पानी उछलकर राहगीरों के कपड़े पर गिरता है। इससे परेशान होना पड़ता है।
स्थानीय निवासी अंकू और बिट्टू का कहना है कि गंदगी के कारण पैदल चलना कठिन हो गया है। स्थानीय दुकानदार जगन्नाथ का कहना है कि कीचड़ और बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है जिससे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
दुकानदार योगेश का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। प्रशासन से मांग है कि सड़क की स्थायी मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोट
इस समस्या को वित्त वर्ष की कार्य योजना में शामिल किया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कराकर सड़क की स्थायी मरम्मत की जाएगी ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
- पवन गुप्ता विधायक