{"_id":"6a53dfe005c7d99a3f056364","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-138097-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लावारिस कुत्तों के हमले में महिला गंभीर घायल, जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लावारिस कुत्तों के हमले में महिला गंभीर घायल, जीएमसी रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। तहसील रामनगर के छतराड़ी क्षेत्र में रविवार सुबह लावारिस कुत्तों के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घायल महिला को पहले उपजिला अस्पताल रामनगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान शंकरी देवी (65) पत्नी दीवान चंद निवासी छतराड़ी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे शंकरी देवी अपने घर से एक परिचित के यहां बारखी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
कुत्तों ने महिला को कई स्थानों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में महिला के हाथ की एक उंगली बुरी तरह जख्मी हो गई तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे घाव आए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजन महिला को तत्काल उपजिला अस्पताल रामनगर लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।