{"_id":"6a53e074fa73980ac504d5d4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-138108-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बस स्टैंड के अभाव में पौनी बाजार में बढ़ी ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बस स्टैंड के अभाव में पौनी बाजार में बढ़ी ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में बस स्टैंड और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था का अभाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि बाजार में प्रतिदिन आने वाले यात्रियों, वाहन चालकों और ग्राहकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
पौनी से रियासी, भांबला और रनसू जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों के अलावा कटड़ा से शिवखोड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी मुख्य बाजार से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क के एक ओर खड़े वाहनों से दुकानों का दृश्य भी बाधित होता है। इससे ग्राहकों को दुकानें दिखाई नहीं देतीं और व्यापार प्रभावित होता है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। पार्किंग सुविधा के अभाव में कई ग्राहक बाजार आने से कतराते हैं। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी संकरी सड़क और जाम के कारण रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि पौनी बाजार में बस स्टैंड तथा समुचित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सके। दुकानदारों का कारोबार बढ़े और आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी राहत मिल सके।