{"_id":"69a73b22f08fcaab1d0a1877","slug":"doda-cricket-cup-bhaderwah-champion-udhampur-news-c-408-1-udh1003-1163-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डिसिप्लिन बॉलिंग अटैक से 101 रन पर रुका ग्रीन शाहीन, एएनके वॉरियर्स भद्रवाह बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डिसिप्लिन बॉलिंग अटैक से 101 रन पर रुका ग्रीन शाहीन, एएनके वॉरियर्स भद्रवाह बना चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
- विजेता टीम को एक लाख तो रनरअप को 50 हजार रुपये नकद मिले, डोडा और भद्रवाह की 46 टीमों ने दिखाई प्रतिभा
- भारतीय सेना के ऑपरेशन सद्भावना के तहत डोडा क्रिकेट कप 2026 रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न
डोडा। भारतीय सेना के ऑपरेशन सद्भावना के तहत डोडा क्रिकेट कप 2026 रोमांचक फाइनल के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार को ग्रीन शाहीन डोडा और एएनके वॉरियर्स भद्रवाह के बीच मैच हुआ। पहली गेंद से ही दर्शक बंधे रहे। एएनके वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन का टारगेट दिया। डिसिप्लिन बॉलिंग अटैक ने ग्रीन शाहीन को 101 रन पर रोक दिया, जिससे टीम ने 89 रन से शानदार जीत हासिल की और चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम कर लिया।
विजेता को एक लाख रुपये नकद इनाम दिया गया जबकि रनरअप को 50 हजार रुपये मिले। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों में पुरस्कार बांटे गए। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट अंडर-19 बल्लेबाज, बेस्ट अंडर-19 बॉलर और बेस्ट ऑलराउंडर अंडर-19 महिला जैसी कैटेगरी में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
हर टीम में थे चार अंडर-19 खिलाड़ी
पांच फरवरी को शुरू हुए टूर्नामेंट में डोडा और भद्रवाह की 46 टीमों ने हिस्सा लिया। युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए हर टीम में चार अंडर-19 प्लेयर और हर मैच के लिए प्लेइंग दस में कम से कम दो प्लेयर का नियम बनाया गया। इससे युवा क्रिकेटरों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा पर अपना कौशल दिखाने के मौके मिले। इंडियन आर्मी ने इवेंट के सफल होने पर गर्व जताया और कहा कि डोडा क्रिकेट कप ने न सिर्फ उच्च स्तरीय क्रिकेट दिया बल्कि समूह के रिश्ते को भी मजबूत किया और स्थानीय युवाओं को प्रेरित किया। ऑपरेशन सद्भावना सशक्तीकरण, एकता और प्रतिभा खोजने के लिए एक मंच के तौर पर काम करता रहेगा।
Trending Videos