{"_id":"69a73b86e552f31b860a24bc","slug":"ramban-dc-visit-health-center-udhampur-news-c-202-1-udh1005-133235-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांची
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जिला उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने मंगलवार को बटोत का दौरा कर विकास परियोजनाओं, आवश्यक सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। शुरुआत में उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों और परिजन से बात की।
उपचार की गुणवत्ता और मुफ्त दवाइयों की उपलब्धता पर फीडबैक लेते हुए चिकित्सा कर्मियों को अत्यंत संवेदनशील और सतर्क रहने के निर्देश दिए। स्टाफ की उपस्थिति और समयपालन की कड़ाई से जांच की और स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और बुनियादी ढांचे का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
दौरे के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुजीब उर रहमान और खंड चिकित्सा अधिकारी बटोत डॉ. ओपिनदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos