सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   reasi, district premier league

Udhampur News: अनूप सिंह ने झटके छह विकेट, रियासी ईगल्स 28 रनों से जीता

विज्ञापन
reasi, district premier league
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन पांच में रियासी ईगल्स ने रियासी रॉयल्स को 28 रनों से हराया। रियासी ईगल्स की जीत में गेंदबाज अनूप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 25 रन देकर छह विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। रियासी ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। बल्लेबाज नरेंद्र शर्मा ने 48 पंकज ठाकुर ने 17 माणिक ने 41 और अंकुश शर्मा ने नाबाद 23 रन बनाए,टीम को 27 रन अतिरिक्त मिले। रियासी रॉयल्स की तरफ से गेंदबाज सुरिंदर शर्मा, साहिल नाना, इरशाद मलिक, संजीव सिंह, अजय सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी रॉयल्स की टीम 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। बल्लेबाज अरुण ने सर्वाधिक 41 हिमालय सढ़ोत्रा ने 25 साहिल नाना ने 12 रन बनाए। रियासी ईगल्स के अनूप सिंह ने छह विकेट झटक कर रॉयल्स की टीम को संभलने का मौका नहीं दिया,अन्य गेंदबाज रजत और विनय ने दो-दो विकेट लिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed