सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

बेटियां भी बेटों से कम नहीं : उधमपुर की काव्या ने रचा इतिहास

विज्ञापन
education news
विज्ञापन
- यूटी स्तरीय आनलाॅइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। संत ईश्वरीय भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर (नैनसू) की कक्षा छठी की छात्रा काव्या सिंह ने प्रतिभा और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। काव्या ने ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर यूटी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता 77वें गणतंत्र दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जम्मू-कश्मीर ने आयोजित की थी। इसमें काव्या ने अपनी रचनात्मक सोच, सशक्त विचारों, देशभक्ति की भावना और प्रभावशाली लेखन शैली से निर्णायक मंडल को गहराई से प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट निबंध के लिए उन्हें 10,000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदान किया जो काव्या के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काव्या की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए बल्कि पूरे उधमपुर जिले के लिए गौरव की बात है। इतनी कम उम्र में यूटी स्तर पर पहला स्थान हासिल कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं। उनकी सफलता आज सैकड़ों विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं, के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। विद्यालय की प्राचार्य रेणु शर्मा ने काव्या की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय और भारतीय शिक्षा समिति के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने प्रदेश सरकार व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया। कहा कि काव्या सिंह ने अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। काव्या की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं बल्कि वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह सिद्ध करेगी कि भारत का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हाथों में है।
इनसेट :
अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए काव्या सिंह ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि जेके यूटी स्तर पर मुझे पहला स्थान मिला है। पहली बार एलजी से मिलकर काफी खुशी हुई है। इसके लिए मैं सबसे पहले एलजी मनोज सिन्हा का धन्यवाद करती हूँ , जो ऐसी पहलों से बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के मौके प्रदान करते हैं। इसके साथ ही मैं अपने विद्यालय, अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों का धन्यवाद करती हूँ, जिनके समर्थन से मुझे इस मुकाम तक पहुंचने का अवसर मिला। अक्सर बच्चों को सिर्फ पढ़ाई पर जोर देने को कहा जाता है लेकिन वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ- साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए जिसके लिए सरकार हमें लगातार प्रोत्साहन दे रही है।
रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article