सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   religious news

Udhampur News: गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्राएं

विज्ञापन
religious news
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर गुरु रविदास के चरणों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/चिनैनी। श्री गुरु रविदास का 649वां प्रकाशपर्व रविवार को जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिले भर में शोभायात्राएं निकाली गईं। भंडारे लगाए गए। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के एमएच चौक पर स्थित गुरु रविदास मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही गुरु रविदास के मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गया था। श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से मंदिरों में पहुंचे और गुरु रविदास के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर गुरु रविदास जी की वाणी से गूंज उठे जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सत्य, कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जो आज भी प्रासंगिक है। सेवाकार्यों में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चिनैनी में श्री गुरु रविदास सभा सुद्धमहादेव (सभा ट्रस्ट) ने सभा परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी की वाणी, भजन-कीर्तन एवं अरदास से की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु रविदास जी का उद्देश्य जाति-भेद से ऊपर उठकर एक समान समाज की स्थापना करना था। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed