सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   LG statement

कटड़ा रोपवे से जुड़े सभी पक्षों से बात कर समाधान के लिए उठाएंगे कदम : एलजी

विज्ञापन
LG statement
विज्ञापन
- सिन्हा ने कहा - आज हाई लेवल कमेटी करेगी कटड़ा का दाैरा
Trending Videos

- विधायक बलदेव शर्मा ने की उपराज्यपाल से मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने कटड़ा और मां वैष्णो देवी से जुड़े कई जनहित मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने रोपवे परियोजना को लेकर कटड़ा में हाई लेवल कमेटी की बैठक करने और सभी हितधारकों के साथ अंतिम निर्णयात्मक बैठक करने का आग्रह किया। एलजी ने आश्वासन दिया कि हाई लेवल कमेटी दो फरवरी को कटड़ा का दौरा करेगी। रोपवे परियोजना से संबंधित सभी पक्षों से बातचीत कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
------
खच्चर मालिकों व पालकी सेवकों
की पुनर्वास नीति में संशोधन की मांग
विधायक ने एलजी के समक्ष मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कार्यरत खच्चर मालिकों, खच्चर चालकों, पिट्ठू, पालकी सेवकों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने कहा कि रोपवे परियोजना के कारण प्रभावित होने वाले इन वर्गों के लिए पुनर्वास नीति का पुनरीक्षण और संशोधन समय की आवश्यकता है ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।विधायक ने कटड़ा में सफाई, स्वच्छता और नगर प्रबंधन को और बेहतर बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से संचालित सफाई व स्वच्छता मॉडल को नगर समिति के सहयोग से पूरे शहर में लागू किया जा सकता है। उन्होंने उपराज्यपाल का जनहित मुद्दों को गंभीरता से सुनने और सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed