{"_id":"697fbafd44ffa42d0e0cd70c","slug":"religious-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103050-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी में दिन भर छाए रहे बादल \n14800 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी में दिन भर छाए रहे बादल 14800 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- हेलिकाॅप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा दिन भर जारी रही
- बीते जनवरी माह में 6,96,899 श्रद्धालुओं ने माथा टेका
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से रात्रि के साथ दिन में भी पवित्र व प्राचीन गुफा निरंतर खोली जा रही है। श्रद्धालु प्राचीन गुफा में प्रवेश कर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर रहे हैं। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। लगातार बर्फीली हवाएं चलती रहीं। बावजूद इसके कटड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं को उपलब्ध हुई। भवन मार्ग पर बैटरी कार सेवा के साथ ही भैरव घाटी के के लिए रोपवे केवल कार सेवा भी सुचारु रही। रविवार शाम 5:00 बजे तक 14800 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। बता दें कि मां वैष्णो देवी के दरबार में बीते जनवरी माह में 6,96,899 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वर्ष 2025 में जनवरी में 5,69,164 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे थे। वर्तमान में भी मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। हालांकि पारंपरिक तौर पर फरवरी माह में देश भर में जारी परीक्षाओं के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा में काफी कमी दर्ज की जाती है।
Trending Videos